फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौहर बना शैतान: पूर्व पत्नी पर पति ने मारा उस्तरा, सात महीने पहले ही अल्ताफ ने दिया था आदीबा को तीन तलाक

Wed, 14 Sep 2022 10:12 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शादी के कुछ ही दिनों बाद पति-पत्नी के बीच अनबन रहने लगी। अदीबा के पिता शाकिर ने बताया कि अल्ताफ कोई काम-धंधा नहीं करता था। उसे नशा करने की आदत थी। 
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक ने अपनी पूर्व पत्नी के चेहरे पर उस्तरे से हमला कर दिया। हमले में महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में पीड़िता अदीबा (20) को जग प्रवेश चंद अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पीड़िता का बयान लेकर आरोपी अल्ताफ की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच कर रही है।

विज्ञापन

 

पुलिस के मुताबिक अदीबा अपने परिवार के साथ जनता कॉलोनी वेलकम इलाके में रहती है। इसके परिवार में पिता मोहम्मद शाकिर, मां और चार बहन-भाई हैं। वर्ष 2020 में अदीबा की जनता कॉलोनी में ही रहने वाले अल्ताफ से शादी हुई थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद पति-पत्नी के बीच अनबन रहने लगी। अदीबा के पिता शाकिर ने बताया कि अल्ताफ कोई काम-धंधा नहीं करता था। उसे नशा करने की आदत थी। 
विज्ञापन

सात माह पूर्व आरोपी ने अदीबा को तलाक दे दिया था। आरोप है कि मंगलवार को बात करने के बहाने अल्ताफ ने अदीबा को उसके घर के बाहर बुलाया। जैसे ही अदीबा वहां पहुंची आरोपी ने उसके चेहरे पर उस्तरे से हमला कर दिया। बाद में आरोपी फरार हो गया। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें