फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्चा में मुनक नहर: दिल्ली में नर कंकाल से हड़कंप, कार मालिक चार साल से था गायब, 2020 में भी हुआ था एक हादसा

Sat, 13 Jul 2024 09:40 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली की मुनक नहर में खेड़ा गांव के पास क्षतिग्रस्त कार में एक नर कंकाल मिला। कार मालिक चार साल से गायब थे। ड्राइविंग सीट पर कंकाल मिला। कार से मृतक का पर्स मिला है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बवाना इलाके में बुधवार को तटबंध टूट जाने के बाद खेड़ा गांव के पास मुनक नहर में पानी कम होने से एक क्षतिग्रस्त स्विफ्ट कार मिला। कार में एक कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची समयपुर बादली थाना पुलिस ने कार नंबर के जरिए उसके मालिक के परिवार वालों से संपर्क किया। परिवार वालों ने बताया कि करीब चार साल पहले कैब मालिक बुध विहार निवासी विनोद कार समेत गायब हो गए थे और परिवार वालों ने विजय विहार थाने में उनकी गुमशुदगी की शिकायत की थी। 

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि डीएनए जांच के बिना यह कह पाना मुश्किल है कि कंकाल कार मालिक विनोद का ही है। लेकिन ड्राइविंग सीट पर कंकाल के मिलने और मृतक के कपड़े और पास ही पर्स मिलने से कंकाल विनोद के होने की पुष्टि हो रही है। पुलिस ने शनिवार को कंकाल का पोस्टमार्टम कराने के बाद उनके परिवार वालों के हवाले कर दिया है। साथ ही उनके परिवार वालों के ब्लड सैंपल लेकर उसे डीएनए जांच के लिए फोरेंसिक लैब में भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम और डीएनए रिपोर्ट आने के बाद यह तय हो जाएगा कि कंकाल विनोद का था और किन परिस्थिति में उनकी मौत हुई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम खेड़ा गांव के लोगों को रोहिणी सेक्टर 27 के पास मूनक नहर में एक क्षतिग्रस्त कार दिखाई दी। उनलोगों तुरंत पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला। जांच करने के दौरान कार से एक कंकाल मिला। पंजीकरण संख्या के आधार पर पता चला कि कार बुध विहार निवासी विनोद के नाम पर पंजीकृत है। परिवार वालों से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि विनोद कार को कैब के रूप में चलाते थे। 30 सितंबर से वह लापता थे। लापता होने से पहले उन्होंने फोन पर बात की थी कि वह पीरागढ़ी में हैं। उसके बाद वह घर नहीं पहुंचे। अगले दिन परिवार वालों ने विजय विहार थाने में उनकी गुमशुदगी की शिकायत की थी।

विजय विहार की थाना पुलिस करेगी मामले की जांच
पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले की जांच विजय विहार थाना पुलिस करेगी।विनोद के परिवार वालों ने अक्टूबर 2020 में उनकी गुमशुदगी की शिकायत रोहिणी जिले के विजय विहार थाने में की थी। शव बाहरी उत्तरी जिले के समयपुर बादली थाना इलाके में मिलने की वजह से इस थाने की पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम कराकर शव को उनके परिवार वालों को सौंप दिया है। रोहिणी जिला के पुलिस अधिकारी का कहना है कि पोस्टमार्टम और डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की आगे की जांच की जाएगी।

मई माह में भी कार चालक नहर के पास मिले थे बेहोश
पुलिस के अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि मई 2020 के मई माह में भी कार चालक विनोद अपनी कार में बेहोशी के हालत में मिले थे। परिवार वालों ने पूछताछ में बताया कि मई माह में उन्होंने परिवार वालों को बताया कि वह नहर के पास मौजूद हैं और उनकी तबीयत खराब हो रही है। सूचना मिलते ही परिवार वाले मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि विनोद कार को लॉक कर उसमें हीटर चला रखा है। वह बेहोशी की हालत में थे। परिवार वालों ने कार की खिड़की तोड़कर किसी तरह उन्हें बाहर निकाला और डॉक्टर के पास ले गए। जहां पता चला कि उन्हें लकवा का अटैक हुआ था। 
विज्ञापन

कुछ दिन इलाज चलने के बाद वह पूरी तरह से ठीक हो गए। उसके बाद वह फिर से कार चलाने लगे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गायब होने वाली रात उसने परिवार वालों को बताया कि वह पीरागढ़ी इलाके में हैं और घर आ रहे हैं। उनके घर नहीं पहुंचने पर परिवार वालों ने थाने में अगले दिन उनकी गुमशुदगी की शिकायत की। लेकिन किन परिस्थिति में वह नहर के पास पहुंचे। उनकी कार दुर्घटनावश नहर में गिरी या फिर उन्होंने कार सहित छलांग लगाकर अपनी जान दी। इसकी जांच में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें