फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुडा कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप, जल्द भंडाफोड़

Sat, 10 Oct 2015 05:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुमित गौड़ ने कहा है कि हुडा के अधिकारी और कर्मचारी आरटीआई कार्यकर्ताओं के साथ सांठगांठ कर लोगों से उगाही कर रहे हैं। उनका दावा है कि जल्द ही वह हुडा में बड़े भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ करेंगे।
विज्ञापन


प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्होेंने सूचित किया कि हुडा के वरिष्ठ अधिकारी, जेई व एसडीओ कथित आरटीआई कार्यकर्ताओं को क्षेत्र के विवादित मकान, इंडस्ट्रियल प्लॉटों की सूचना देते हैं।

इसके बाद आरटीआई डाली जाती है। फिर आरटीआई का खौफ दिखाकर जमीन मालिकों से लाखों वसूल कर बंदरबांट की जाती है। उन्होंने दावा किया कि वसूली के बाद कथित कार्यकर्ता आरटीआई वापस ले लेता है या फिर गोलमोल जवाब देकर रिकॉर्ड मेनटेन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जिला उपायुक्त से हुडा में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों की संपत्ति की जांच कराने की मांग की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें