पिछले कुछ सालों में डेंगू और चिकनगुनिया की देहशत बहुत बढ़ गयी हैं। दोनों ही बीमारियों के एक जैसे लक्षण होने की वजह से अक्सर बीमारी की सही पहचान करना मुश्किल हो जाता हैं। बुखार और कमजोरी सबसे आम लक्षण हैं।
बारिश के मौसम में सिर्फ डेंगू ही नहीं बल्कि चिकनगुनिया भी आम हो गया हैं। हर साल चिकनगुनिया से पीड़ित लोगों की संख्या में बढ़त देखने को मिलती हैं। यह बहुत चिंता का विषय हैं और सही रोकथाम के लिए सावधानी बरतना समय की जरूरत बन गयी हैं। चिकनगुनिया के रोकथाम के लिए इस बीमारी के बारें में सही जानकारी रखें। घर बैठे स्वास्थ्य चेक प्रदाता कम्पनी हेल्थियंस की लाइफस्टाइल मैनेजमेंट कन्सलटेंट, डॉ. धृती वत्स बता रही हैं चिकनगुनिया और इसके खिलाफ लड़ाई के लिए जरूरी बातें;
चिकनगुनिया क्या हैं?
चिकनगुनिया एक वायरल बीमारी हैं जो मच्छर के काटने से फैलती हैं। एडीज मच्छर के काटने से चिकनगुनिया का वायरस इंसान को बीमार कर देता हैं। चिकनगुनिया के लक्षण डेंगू से बहुत मिलते जुलते हैं। इसलिए इन दोनों बीमारियों में पहचान करना अक्सर मुश्किल हो जाता हैं। चिकनगुनिया के लिए कोई भी वैक्सीन या इलाज अभी नहीं हैं इसलिए जरूरी हैं सही सावधानी रखना। वैसे तो चिकनगुनिया जानलेवा नहीं होती हैं पर पीड़ित इंसान तेज़ भुखार, बहुत दर्द और कमजोरी से गुजरता हैं। यह बीमारी सेहत पर लम्बे समय तक असर दाल सकती हैं।
चिकनगुनिया के लक्षण
चिकनगुनिया के लक्षण
चिकनगुनिया के लक्षण आमतौर से संक्रमित मच्छर के काटने के 2-12 दिनों के भीतर दिखतें है। चिकनगुनिया का मच्छर ज्यादातर दिन के दौरान काटता हैं। यह मच्छर जमा हुए साफ पानी में प्रजनन करते हैं और चिकनगुनिया का खतरनाक वायरस फैलाने का कार्य करता हैं। चिकनगुनिया के लक्षण नीचे दिए गए हैं।
तेज बुखार होना। शरीर संक्रामण से लड़ने के प्रयास में अपना तापमान बढ़ाता है। यहीं वजह हैं चिकनगुनिया में तेज बुखार होने का पैर, हाथ और कलाई में हल्के सूजन के साथ गंभीर दर्द होना। गंभीर पीठ दर्द, सिरदर्द, थकान के साथ मांसपेशी में दर्द, त्वचा पर लाल रंग के चकत्ते का होना जो आमतौर से 48 घंटों में दिखाई पड़ते है।
गले में खराश होना, आंखों में दर्द और कंजेक्टिवाइटिस होना, कई महीनों और वर्षों तक शरीर में दर्द रह सकता हैं। चिकनगुनिया वायरस की जांच और सही पहचान करने के लिए टेस्ट होते हैं। इन जांचों का परिणाम 2-3 दिनों के भीतर पता चल जाता हैं।
चिकनगुनिया से लड़ने के लिए कुछ घरेलु उपायें
चिकनगुनिया के लिए भी लाभकारी घरेलु उपायें उपलब्ध हैं। इन नुस्खों के सहायता से आप चिकनगुनिया से घर पर लड़ सकते हैं। यह घरेलु उपायें चिकनगुनिया के लक्षणों में राहत पहुंचाने में कारगर हैं। ऐसे ही कुछ नुस्खें नीचे दिए गए हैं....
अदरक की चाय और ग्रीन टी काफी लाभदायक होती हैं
बर्फ का पैक सूजन और दर्द में आराम पहुंचाता हैं
गिलोय का जूस भुखार से लड़ने में मदद करता हैं
पपीते का जूस ब्लड प्लेटलेट बढ़ने में लाभकारी सिद्ध हुआ हैं
तुलसी के पत्ते चाय या पानी में उबाल कर पीएं। तुलसी इम्युनिटी बढ़ने और भूकर को काम करने में मदद करती हैं
नारियल का पानी डीटोक्सीफाई करने और हाइड्रेटेड रहने के लिए बहुत अच्छा उपायें हैं