फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसुंधरा के किसानों के लिए अच्छी खबर, 136 कॉमर्शियल प्लॉट कल नीलाम करेगा आविप

Fri, 19 Jul 2019 07:05 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
आवास विकास परिषद (आविप) वसुंधरा योजना में प्रभावित किसानों को व्यवसायिक भूखंड उपलब्ध कराएगा। इसके लिए किसानों को नीलामी में 136 भूखंड खरीदने का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन


20 जुलाई को मेरठ में नीलामी आयोजित की जाएगी जिसमें सिर्फ वही किसान भाग ले सकते हैं जिन्होंने वसुंधरा को बसाने में अपनी जमीन दी थी।

करीब 30 साल पहले स्थानीय गांवों के करीब 300 किसानों की जमीन वसुंधरा योजना में अधिग्रहीत की गई थी। इनसे व्यवसाय के लिए भूखंड देने का वादा आविप ने की थी। पहले यह तय हुआ था कि लॉटरी के माध्यम से भूखंड सीधे आवंटित की जाएगी। 

लेकिन अलग अलग इलाके में भूखंड की पसंद को लेकर विवाद हो गया। मामला कोर्ट तक चला गया। आविप के अधिकारियों ने बताया कि कोर्ट के आदेश से अब नीलामी के माध्यम से भूखंड आवंटित की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को बाजार भाव पर ही भूखंड नीलामी में खरीदना होगा। नीलामी में किसान तय किए गए न्यूनतम मूल्य से अधिक की बोली लगाकर भूखंड हासिल कर सकते हैं। वसुंधरा के अलग अलग सेक्टरों में ये भूखंड 15 से 25 वर्गमीटर के हैं। अधिकारियों ने बताया कि नीलामी में भूखंड के बचने पर आविप भविष्य में सामान्य लोगों के लिए भूखंड नीलाम कर सकती है।

बृहस्पतिवार को आविप अधिकारियों ने नीलामी की तैयारी को लेकर बैठक की जिसमें अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी सौंपी गई। यह नीलामी 20 जुलाई को मेरठ के जागृति विहार में होगी।

बोले अधिकारी
वसुंधरा योजना में जिन किसानों की जमीन अधिग्रहीत की गई थी वही किसान इस नीलामी में व्यवसायिक भूखंड पाने के हकदार होंगे। ऐसे तमाम किसानों को नीलामी की जानकारी दे दी गई है।
नरसिंह प्रसाद, अधीक्षण अभियंता
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें