उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से बड़ी खबर है। टैंक की सफाई के दौरान तीन मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि दो जहरीली गैस की चपेट में आ गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
हापुड़ जिले के पिलखुवा इलाके के टैक्सटाइल्स सेंटर में शुक्रवार को जींस की धुलाई करने वाली फैक्ट्री के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की सफाई के दौरान सफाईकर्मी सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो मजदूर बचाने के दौरान जहरीली गैस से बेहोश हो गए। घायलों को पुलिस की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एसपी और एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की।
डूहरी पेट्रोल पंप के पास टैक्सटाइल्स सिटी सेंटर में जींस धुलाई करने की जीएस दास के नाम से कंपनी है। इसमें कई दर्जन मजदूर काम करते हैं। मैनेजर के निर्देश पर शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे फैक्ट्री के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की सफाई करने की तैयारी की गई।
इसके लिए हापुड़ से कुछ मजदूर टैंक लेकर आए थे। सफाई के दौरान हापुड़ से आए सफाईकर्मी रवि का पैर फिसल गया जो प्लांट में गिर गया। उसे बचाने के चक्कर में फैक्ट्री का गार्ड 38 वर्षीय तारा शंकर निवासी सुल्तानपुर नीचे उतर गया।