पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार दोपहर जहांगीरपुरी से भगवान राम की तस्वीर छपी प्लेटों पर बिरयानी बेचने की शिकायत मिली। सूचना मिलते ही पुलिस होटल पहुंची। जहां होटल के बाहर कुछ लोग प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने मामले की उचित जांच का आश्वासन देकर लोगों को शांत करवाया।
पूछताछ में होटल मालिक ने कहा कि उसने बाहरी उत्तरी दिल्ली की एक फैक्टरी से एक हजार प्लेटें खरीदी थीं। इसमें में से सिर्फ चार प्लेटों में भगवान राम की तस्वीर छपी थी। होटल मालिक ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि प्लेट पर भगवान राम का फोटो लगा हुआ था। पुलिस ने इसको लेकर सप्लायर से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि जांच में पता चला कि होटल मालिक का मकसद किसी की भावनाओं को आहत पहुंचाने का नहीं था।