फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में आफत की बारिश: आंधी से दीवार टूटकर दूसरे मकान पर गिरी, आठ जख्मी; घायलों में छह बच्चे शामिल

Tue, 23 Apr 2024 10:00 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

छानबीन करने के बाद दमकल अधिकारी ने बताया कि दीवार एक मकान की पांचवीं मंजिल पर बनाई जा रही थी। आंधी के दौरान दीवार पड़ोस के मकान पर गिर गई। 
विज्ञापन
मालवीय नगर के खिड़की एक्सटेंशन में हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में मंगलवार शाम हुई आंधी और बारिश से मालवीय नगर स्थित खिड़की एक्सटेंशन इलाके में एक मकान की पांचवीं मंजिल पर बन रही दीवार टूट कर दूसरे मकान पर गिर गई। हादसे में छह बच्चों समेत आठ लोग घायल हो गए। सभी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस के मुताबिक घायलों को गंभीर चोट नहीं है। घायलों की पहचान निर्मला, आशिका, पुनीत, जूना, सीता, दीपिका, पारो और अनन्या के रूप में हुई है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शाम छह बजे पुलिस और दमकल विभाग को खिड़की एक्सटेंशन में एक मकान की दीवार गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस के साथ-साथ दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने हादसे में घायल आठ लोगों को इलाज के लिए पास के अस्पताल लेकर गई।

छानबीन करने के बाद दमकल अधिकारी ने बताया कि दीवार एक मकान की पांचवीं मंजिल पर बनाई जा रही थी। आंधी के दौरान दीवार पड़ोस के मकान पर गिर गई। गनीमत रही कि दीवार टीनशेड पर गिरने के बाद नीचे गिरी। इससे घायलों को गंभीर चोटें नहीं लगीं। पुलिस लापरवाही का मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

पुराने मकान की पांचवीं मंजिल पर हो रहा था अवैध निर्माण
मालवीय नगर विधानसभा के खिड़की एक्सटेंशन में पुराने मकान की पांचवीं मंजिल के ऊपर एक और फ्लोर बनाया जा रहा था। मंगलवार शाम आई आंधी-बारिश में दीवार और छज्जा गिरने से आठ लोग जख्मी हो गए। दिल्ली में तीन और चार मंजिल से ज्यादा निर्माण की इजाजत नहीं है, तो यहां पर छठी मंजिल का निर्माण कैसे चल रहा था। इस पूरे मामले में एमसीडी प्रशासन चुप है।
विज्ञापन

मंत्री और पार्षद करा रहे अवैध निर्माण - राजा इकबाल सिंह
एमसीडी के नेता विपक्ष पूर्व मेयर राजा इकबाल सिंह ने खिड़की एक्सटेंशन में दीवार गिरने से बच्चों के घायल होने की घटना पर दुख जताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना के लिए दिल्ली सरकार के मंत्री व आप पार्षद जिम्मेदार हैं। आप नेता अपने क्षेत्र में अवैध निर्माण करा रहे हैं। निगम के अधिकारियों पर दबाव बनाकर अवैध निर्माण पर कार्रवाई से रोका जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें