राष्ट्रीय राजधानी में शराब की होम डिलीवरी जल्द ही शुरू हो सकती है। इसके लिए प्रस्ताव को कैबिनेट के सामने रखा जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि होम डिलीवरी के प्रस्ताव और जीओएम(मंत्रियों का समूह) की अन्य सिफारिशों को मंजूरी के लिए दिल्ली कैबिनेट के सामने रखा जाएगा।
विज्ञापन
पिछले महीने जीओएम की बैठक का हवाला देते हुए एक आधिकारिक दस्तावेज में कहा गया कि मंत्रियों के समूह ने सिफारिश की कि दिल्ली में खुदरा शराब की दुकानों से शराब की होम डिलीवरी की अनुमति दी जा सकती है। जीओएम ने माना कि शराब का समान वितरण सुनिश्चित करने, नकली शराब की खपत और अंतरराज्यीय तस्करी को रोकने के अलावा, महामारी या आपातकालीन स्थिति के दौरान शराब की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए होम डिलीवरी एक उपयुक्त विकल्प हो सकता है।