नवजात बच्चों के लिए होगी अलग से सीट
- फोटो : एएनआई
उत्तर रेलवे के दिल्ली डिविजन ने उन माताओं के लिए एक नई पहल की है जो अपने नवजात बच्चे के साथ ट्रेन में यात्रा करती हैं और कई बार देखा जाता है कि उन्हें सोने में भी तकलीफ होती है। ऐसी माताओं की तकलीफ को समझते हुए भारतीय रेल कुछ चुनिंदा ट्रेनों से एक नई शुरुआत कर रहा है।
इसके तहत अब माताओं की सीटों के साथ में नवजात बच्चों के लिए अलग से सीट लगी होगी जिससे मां व बच्चा दोनों आराम से सो सकेंगे।