फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल को नहीं मिलेगी जेटली के बैंक खातों की जानकारी : हाईकोर्ट

Wed, 01 Mar 2017 02:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : file photo
विज्ञापन
दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अर्जी को ठुकरा दिया है जिसमें उन्होंने वित्त मंत्री जेटली के बैंक खातों की जानकारी की मांग की थी।
विज्ञापन


बता दें कि 25 फरवरी को केजरीवाल ने याचिका दायर करके वित्त मंत्री अरुण जेटली व उनके परिवार के सदस्यों के बारे में 1999 से लेकर 2015 तक के बैंक लेन देन की जानकारी की मांग की थी जिसे दिल्ली हाईकोर्ट ने अस्वीकार कर दिया।

केजरीवाल ने अपनी याचिका ने उन सभी बैंक खातों, बैंक स्टेटमेंट्स की जानकारी मांगी थी जो जेटली और उनके परिवार से संबंधित हैं। साथ ही साथ केजरीवाल ने उन कंपनियों और उनके शेयर होल्डर्स की जानकारी भी मांगी थी जिसमें जेटली और उनके परिवार का‌ किसी भी प्रकार का कोई निवेश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला

केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली - फोटो : amar ujala
अरुण जेटली ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के 5 अन्य नेताओं के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कर रखा है। इससे पहले केजरीवाल ने जेटली पर आरोप लगाया था कि डीडीसीए का अध्यक्ष रहते हुए जेटली ने कई वित्तिय अनियमितताएं की थीं।

इस आरोप के बाद ही जेटली ने उनपर 10 करोड़ रुपए के मानहानि की याचिका दायर कर दी। बता दें कि जेटली लगातार 13 साल तक दिल्ली जिला क्रिकेट संघ(डीडीसीए) के अध्यक्ष रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें