फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-यूपी और दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर सील होने के चलते लगा लंबा जाम, चेकिंग कर रही परेशान

Sat, 30 May 2020 03:20 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर लगा जाम - फोटो : शुभम बंसल
विज्ञापन
राजधानी से सटे इलाकों जैसे नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते इन शहरों की दिल्ली से सटी सीमा को सील कर दिया गया है, जिसका सबसे बुरा असर ट्रैफिक पर पड़ रहा है।
विज्ञापन


इन सभी शहरों से दिल्ली आने-जाने वाले लोगों को जाम के चलते काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। न सिर्फ सुबह और शाम बल्कि दोपहर में भी बिना चेकिंग के कोई गाड़ी इन शहरों से दिल्ली में प्रवेश नहीं कर पा रही है।

यही वजह है कि दिल्ली-गाजियाबाद, दिल्ली-नोएडा, दिल्ली-फरीदाबाद और दिल्ली-गुरुग्राम की सीमाओं पर लंबा जाम लगा हुआ है। हालत यह है कि दिल्ली-गुरुग्राम के सिरहौल बॉर्डर पर आज दूसरे दिन भी गाड़ियों के पास चेक करने के बाद ही सीमा पार करने की इजाजत दी जा रही है जिसके चलते लंबा जाम लगा है।
विज्ञापन


दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर पर भी वाहनों का भारी दबाव देखा जा रहा है। सुबह से वाहनों की लंबी कतार लगी है। जिसके पास उचित पास या पहचान पत्र नहीं है उन्हें सीमा से आगे नहीं बढ़ने दिया जा रहा।

वहीं दूसरी तरफ नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर भी वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। बिना पास या पहचान पत्र चेकिंग के किसी को प्रवेश या निकास की अनुमति नहीं दी जा रही।

बात अगर फरीदाबाद की करें तो फरीदाबाद-बदरपुर बॉर्डर पर पुलिस ने आज से विशेष सख्ती बढ़ा दी है। वाहन चालकों से पूछताछ करने के बाद ही पुलिसकर्मी उन्हें आगे जाने दे रहे हैं वरना लौटा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें