फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएमएल के बाद अब लोक नायक और यूसीएमएस के डीन कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

Sat, 30 May 2020 01:03 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
एलएनजेपी अस्पताल - फोटो : सोशल नेटवर्क
विज्ञापन

दिल्ली में एक के बाद एक शीर्ष वरीयता वाले तीन मेडिकल संंस्थानों के डीन के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद से राजधानी की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चिंता का माहौल उत्पन्न हो गया है। 

विज्ञापन


सबसे पहले राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डीन डॉ. आशीष सूद कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जिनकी हालत बेहद गंभीर है और वह इस समय मैक्स साकेत के आईसीयू में भर्ती हैं। वहीं ताजा मामला है लोक नायक जय प्रक्राश अस्पताल के निदेशक डॉ. सुरेश कुमार का, जिनकी कोरोना रिपोर्ट आज ही आई है।

डॉ. सुरेश कुमार अपने दफ्तर में काम करने वाले क्लेरिकल स्टाफ से संक्रमित हुए हैं। तीन दिन पहले उनके स्टाफ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिसके बाद उनकी भी जांच कराई गई। यह जांच रिपोर्ट आज सुबह ही आई है, जिसके बाद अब वह होम आईसोलेशन में हैं और आज ड्यूटी पर नहीं आए।
विज्ञापन


तीसरा मामला है यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज(यूसीएमएस) के डीन डॉ. अनिल कुमार का। डॉ. अनिल की रिपोर्ट कल रात ही आई थी। वह भी इस समय होम आईसोलेशन में हैं।

धीरे-धीरे होम आईसोलेशन पर जा रही दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था
दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों से स्वास्थ्य विभाग भी अछूता नहीं है। जो कोरोना काल से लड़ाई में सबसे अहम भूमिका निभाने वाले हैं, धीरे-धीरे वही लोग कोरोना ग्रस्त होते जा रहे हैं। दिल्ली के 35 अस्पतालों में 600 से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अकेले दिल्ली एम्स के 206 स्वास्थ्यकर्मी और उनके परिवार के सदस्य कोरोना से संक्रमित हैं या आईसोलेशन में हैं।

आईएमए के पूर्व प्रेसिडेंट केके अग्रवाल का कहना है कि अगर इस तरह एक-एक कर दिल्ली के स्वास्थ्य कर्मचारी ही संक्रमित होते जाएंगे, तो कोरोना दिल्ली के अस्पतालों में अपने पांव पसार लेगा फिर इस महामारी से कौन लड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें