फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुल गया NH-24 पर लगा भीषण्ा जाम

Mon, 10 Mar 2014 09:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, वैशाली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के गाजीपुर इलाके के पास यूपी गेट पर हुसैन समाज के लोगों को पुलिस की ओर से रोके जाने के बाद एनएच 24 पर भारी जाम लग गया है। वहीं प्रदर्शन से रोके जाने से नाराज लोगों ने सड़क पर खड़ी एक बस में भी आग दी है।
विज्ञापन


हुसैन समाज के लोग कांग्रेसी नेता अहमद पटेल की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि अहमद पटेल के एक रिश्तेदार ने करबला की जमीन पर कब्जा कर लिया है।

Live Update: 10 मार्च की सभी घटनाएं

यहीं नहीं हुसैन समाज के लोगों ने बताया कि अहमद पटेल के रिश्तेदार ने कर्बला की जमीन पर कब्जा कर वहां नर्सरी खोल लिया है। हुसैन समाज के लोग नर्सरी को बंद कराने और कब्जा हटवाने की भी मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


इससे नाराज हुसैन समाज के लोग सोमवार को प्रदर्शन करने के लिए निकले थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। इससे खफा हुसैन समाज के लोग यूपी गेट के पास सड़क पर ही बैठ गए और अहमद पटेल की गिरफ्तार की मांग करने लगे।

इससे यूपी गेट के पास की सड़क जाम हो गई और देखते ही देखते यह जाम एनएच 24 पर भारी जाम में तब्दील हो गया।

पढ़ें: सभी ट्रेनें फुल, कैसे जाएंगे होली पर घर?

चूंकि एनएच 24 पर वाहनों का भारी आवागमन है इसलिए सड़क जाम होने के कुछ वक्त बाद से ही लंबा जाम लगना शुरू हो गया था, जो बाद में भारी समस्या बन गया है।

हुसैन समाज के लोग अब भी कांग्रेसी नेता अहमद पटेल की गिरफ्तारी पर अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि जब अहमद पटेल को गिरफ्तार कर उनके रिश्तेदार से कर्बला की जमीन नहीं छुड़वाई जाती वह सड़क से नहीं उठेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें