हापुड़ पुलिस ने बिग बॉस टी-20 पंजाब लीग के लिए एप द्वारा ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। हापुड़ एसपी ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी फर्जी टी-20 लीग्स आयोजित करवा रहे थे।
विज्ञापन
यह आयोजन दिल्ली से लगभग 60 किलोमीटर दूर हो रहा था। दिल्ली के आयोजकों ने एक मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से लोगों को अपना शिकार बनाया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस साजिश को गिरोह का सरगना रूस से अंजाम दे रहा था। कुछ दिनों पहले ही देश के अन्य राज्यों में इस तरह के ऑनलाइन फ्राड के मामले सामने आए हैं।