फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पैदल चल रही महिला को हाइड्रा क्रेन ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हाइड्रा क्रेन चालक के खिलाफ राजेंद्रा पार्क थाने में प्राथमिकी दर्ज, पुलिस कर रही कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दौलताबाद रोड पर 26 अगस्त को तेज रफ्तार हाइड्रा क्रेन ने पैदल जा रही महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई है। वहीं, चालक मौके से भाग गया। मृतका के बेटे ने चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

राजेंद्रा पार्क निवासी राजेंद्र ने बताया कि दौलताबाद स्थित टोयोटा शोरूम के पास उनकी मां रमेश देवी (65) पैदल घर की ओर जा रहीं थीं। द्वारका एक्सप्रेसवे की तरफ से आ रही तेज रफ्तार हाइड्रा क्रेन ने उन्हें टक्कर मार दी। क्रेन का अगला पहिया बुजुर्ग महिला के ऊपर से गुजर गया। जांच अधिकारी मुकेश ने बताया कि बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। हाइड्रा क्रेन के नंबर के आधार पर चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें