फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: भाजपा नेता से सेक्सटार्शन का प्रयास, वीडियो कॉल पर की अश्लील बात

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता से वीडियो कॉल पर महिला ने अश्लील बात की
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप-फिरौती मांग रही है महिला, जांच में जुटी पुलिस

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर क्राइम थाना क्षेत्र में भाजपा नेता से एक महिला ने सेक्सटार्शन के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला ने वीडियो कॉल पर अश्लील बात करते हुए भाजपा नेता के फोटो से छेड़छाड़ की। वहीं, भाजपा नेता से वसूली के नाम पर इन तस्वीरों को वायरल करने की धमकी दी गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सुशांतलोक निवासी कमल यादव भाजपा में हरियाणा इकाई के कार्यकारिणी सदस्य हैं। शिकायत में उन्होंने बताया कि उनके पास 19 जनवरी रात करीब नौ बजे एक महिला का व्हॉट्सअप पर वीडियो कॉल आई। वह महिला को नहीं जानते थे, इसलिए कॉल काट दी। कुछ ही देर में मैसेज आने के साथ महिला के कॉल आने शुरु हो गए। महिला ने स्क्रीन को रिकॉर्ड करने के साथ कुछ न्यूड और गंदे वीडियो क्लिप को एडिट कर लिया। महिला इन अश्लील क्लिप को उनके फेसबुक मैसेंजर, यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर वायरल करने की धमकी दे रही है। यही नहीं, फिरौती नहीं देने पर महिला उनके परिवार को भी जान से मारने की धमकी दे रही है। मामले में जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस ने फोन करने वाले नंबर को सर्विलांस पर लगाया है। जल्द ही आरोपी महिला को गिरफ्तार किया जाएगा। मामले में छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें