फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आरएसएस के जिला कार्यवाह के भाई पर हुआ जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएसएस के जिला कार्यवाह के भाई पर जानलेवा हमला
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप, घर के बाहर चलाई गई थी गोली, गाड़ी में की तोड़फोड़
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। गांव रिठौज में बुधवार शाम को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मानेसर जिला कार्यवाह के छोटे भाई पर उसके घर के बाहर 10-12 लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले के दौरान वह गाड़ी से घर की तरफ आ रहे थे। हमलावरों ने गाड़ी में तोड़फोड़ की तो गाड़ी के शीशे टूटकर युवक के चेहरे पर जा लगे। इससे वह घायल हो गया। शोर सुनकर परिजन घर से बाहर आए तो हमलावर फरार हो गए। परिजनों ने घायल को सोहना नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उसे गुरुग्राम नागरिक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने छोटे भाई पर गोली भी चलाई, लेकिन वह बच गया। गांव रिठौज निवासी चरत खटाना ने बताया कि वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में मानेसर जिला कार्यवाह पद पर नियुक्त है। उन्होंने बताया कि गांव के ही सतपाल और सुभाष से मामूली विवाद रहता है। दो दिन पहले खेत में उनसे गाली-गलौज हो गई थी। बुधवार शाम करीब छह बजे छोटा भाई सुनील गाड़ी से घर की तरफ आ रहा था। तभी सतपाल के साथ करीब 10-12 लड़कों ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। भाई उनसे बचते हुए गाड़ी से घर के आ रहा था। जैसे ही भाई घर के बाहर पहुंचा तो हमलावरों ने उसे घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमलावरों ने भाई को गाड़ी से बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन वह बाहर नहीं आया तो हमलावरों ने गाड़ी पर ही लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में गाड़ी का शीशा टूटकर भाई के मुंह पर जा लगे। इसके साथ-साथ उसके हाथों पर चोट आई है। पीड़ित के भाई का आरोप है कि हमलावरों ने बाहर गोली भी चलाई थी। थाना प्रभारी नीरज ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने तहरीर दी है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि दोनों पक्षों में दो दिन पहले पानी को लेकर झगड़ा हुआ था। वारदात की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें