फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला से मारपीट और छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। पटौदी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में घर में घुसकर महिला से मारपीट और छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। बीच-बचाव करने आए महिला के पति और पति के दोस्त को भी आरोपियों ने जमकर पीटा। आरोप है कि उन्होंने जातिसूचक शब्द कहे और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता की ओर से पटौदी थाने में पांच नामजद आरोपियों पर छेड़छाड़ समेत अन्य कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पटौदी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में महिला परिवार के साथ रहती है। महिला के पति ने एक प्लॉट को हाल में ही बेचा था। उस पर प्लॉट का खरीदार बाउंड्री करा रहा था। आरोप है कि तीन जनवरी की सुबह करीब 11 बजे दो-तीन गाड़ियों में कुछ लोग वहां पहुंचे और बाउंड्रीवॉल को गिरा दिया। उस समय वह घर के बाहर झाड़ू लगा रही थीं। उन्होंने विरोध किया। आरोप है कि तभी आरोपी उनके पास आकर गाली-गलौज करने लगे। तभी एक ने उनकी तरफ ईंट फेंक दी। वह बचकर घर में घुस गईं। आरोपी घर के अंदर घुस गए और उनसे मारपीट कर छेड़छाड़ की। शोर सुनकर उनके पति और पति के दोस्त बीचबचाव करने आए। आरोपियों ने उन्हें भी बेरहमी से पीटा और जातिसूचक शब्द कहे। आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी मौके से भाग गए। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएचओ पटौदी ने बताया कि रामजस, राहुल, मोहित, महेंद्र और राम निवास के खिलाफ मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें