फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हम घंटों से लाइन में खड़े हैं और पार्षद प्रतिनिधि अपनों को दे रहे टोकन’

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। टीकाकरण के लिए जहां लोग कतारों में लगकर धक्के खाने को मजबूर हैं, वहीं अब इसको लेकर जनप्रतिनिधियों पर भी पक्षपात के आरोप लगने लगे हैं। इसी क्रम में वार्ड-22 के पार्षद प्रतिनिधि नीरज यादव पर अपने लोगों को टोकन बांटकर टीकाकरण में पक्षपात का आरोप लगाया गया है। जबकि गांधीनगर कादीपुर टीकाकरण केंद्र सभी के लिए है। यहां कोई भी आकर वैक्सीन लगवा सकता है। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

हर्ष रोहिला नामक युवक ने शुक्रवार को जिला उपायुक्त, सीएमओ, गृह मंत्री अनिल विज समेत अन्य विभागों को टैग करते हुए एक वीडियो ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि वार्ड-22 के पार्षद प्रतिनिधि अपने लोगों को मनमाने तरीके से टीका लगवाने के लिए टोकन बांट रहे हैं। हर्ष के मुताबिक, जो लोग घंटों से कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं उनको भी तो टीका लगवाने का हक है लेकिन पार्षद प्रतिनिधि सिर्फ अपने ही लोगों को टोकन दे रहे हैं।
लोगों का भी कहना था कि हम यहां घंटों से लाइन में खड़े हैं। यह पूरा घटनाक्रम गांधीनगर कादीपुर टीकाकरण केंद्र पर हुआ। इस पूरे मामले पर नीरज का कहना है कि एक जनप्रतिनिधि होने के नाते अपने वार्ड के लोगों को टीका लगवाना उनका दायित्व है और वह अपने उत्तरदायित्वों का ही निर्वहन कर रहे थे। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। हालांकि, बात ज्यादा बढ़ती देख कुछ स्थानीय लोगों ने भी उनका बचाव किया और कहा कि नीरज यादव सही कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें