फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में दिल्ली-जयुपर हाइवे पर फर्राटा भरेंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जीटी रोड के नाम से विख्यात दिल्ली-जयपुर हाइवे पर नए साल में वाहन फर्राटा भरेंगे। हाइवे के कायाकल्प का खाका पूरी तरह तैयार कर लिया गया है। इस पर काम भी शुरू कर दिया गया है। पिछले दिनों ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेसवे के प्रगति कार्य का निरीक्षण करने आए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने खुद यह बताया कि दिल्ली-जयपुर हाइवे पर किशनगढ़ तक कायाकल्प के लिए 12 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।
विज्ञापन

दिल्ली-जयुपर हाइवे पर गुरुग्राम के बड़े हिस्से को फायदा होगा। खेड़कीदौला टोल के बाद रेवाड़ी जिला की सीमा तक करीब 30 किलोमीटर का हिस्सा गुरुग्राम जिले का शामिल हैं। कापड़ीवास मोड तक गुरुग्राम के हिस्से में हाइवे का कायाकल्प होगा। मानेसर एलिवेटेड फ्लाईओवर, शिकोहपुर मोड, सिधरावली में फुटओवर ब्रिज, बिलासपुर चौक फ्लाईओवर, रेवाड़ी के बावल में बनीपुर चौक फ्लाईओवर, मसानी बैराज पर 2 लाइनों का निर्माण, धारूहेड़ा बाईपास जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं को मंजूरी दी गई है। इन सभी योजनाओं के लिए टेंडर की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
जाम से होती है परेशानी
हाइवे पर सफर करने वालों को सबसे अधिक दिक्कत मानेसर, बिलासपुर, कापडीवास मोड़, धारूहेड़ा, बनीपुर चौक और मसानी बैराज पर ही होती है। वाहनों के दबाव और सड़क की हालत के कारण यहां रोजाना घंटों लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। क्षेत्र के लोगों ने स्थानीय सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह को अर्जी पर अर्जी लगाकर इसके सुधारीकरण की राह आसान की है। राव ने गडकरी को इन क्षेत्रों का दौरा करा कर समस्याओं से अवगत भी कराया। तभी से इसके कायाकल्प का खाका तैयार हो पाया।
विज्ञापन

बावल तक है सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र
गुरुग्राम से बावल के बीच प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है। यहां स्थापित उद्योगों को दिल्ली-जयपुर हाइवे आधे से ज्यादा देश से जोड़ता है। मोनसर आईएमटी, धारूहेड़ा, राजस्थान का भिवाड़ी, खुसखेड़ा, रेवाड़ी, बावल बड़े औद्योगिक क्षेत्र हैं। यहां 10 हजार से अधिक उद्योग हैं। यही कारण है कि दिल्ली-जयपुर के बीच प्रतिदिन हजारों वाहनों के साथ लोगों की आवाजाही इस हाइवे पर रहती है। जाम के कारण उद्योगों के साथ आम आदमी को भी भारी परेशानी होती है।
जयुपर से किशनगढ़ के बाद एमपी-महाराष्ट्र होता है कनेक्ट
जयपुर के बाद किशनगढ़ से अजमेर, चितौड़गढ़, भीलवाड़ा से मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र और उसके बाद दक्षिण भारत के राज्यों को यह हाइवे कनेक्ट करता है। हालांकि एनएच-8 किशनगढ़ तक ही है, लेकिन यह मुंबई को सीधे दिल्ली से भी जोड़ता है। इसके इसे जीटी रोड के अलावा बंबई रोड़ भी कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें