फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू होगा टीकाकरण महाअभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमणरोधी टीकाकरण के क्रम में जिला स्वास्थ्य विभाग बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय टीकाकरण का महाअभियान शुरू करेगा। बृहस्पतिवार को जिले में शासकीय केंद्रों पर 43,650 लोगों को टीका लगाया जाएगा, जिसके लिए 160 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

इसमें से पहले दिन ऑनलाइन पंजीकरण के तहत पहली व दूसरी डोज के लिए 14,900 स्लॉट आरक्षित हैं। पहले दिन ऑनलाइन पंजीकरण के तहत 3500 लोगों को टीके की पहली व 11,400 को दूसरी डोज दी जाएगी। वहीं, वॉक इन प्रक्रिया के तहत 28,750 को पहली व 11,400 लोगों को दूसरी डोज दी जाएगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि केंद्रों पर सुबह 9:30 बजे से शाम 5 बजे तक टीकाकरण किया जाएगा, जिसमें से 4 केंद्रों पर कोवॉक्सिन की दूसरी डोज दी जाएगी।
इन केंद्रों पर लगेगी वैक्सीन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बादशाहपुुर, चंद्रलोक, तिगड़ा व मानेसर में कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंडपुरा, चौमा, ओम नगर, दौलताबाद, चंद्रलोक, कासन, पलड़ा, सोहना, भोंडसी, पटौदी, सुखराली, लक्ष्मण विहार, खांडसा, फिरोज गांधी कॉलोनी, राजीव नगर, वजीराबाद, मुल्लाहेड़ा, बादशाहपुर, नाहरपुर रूपा, गढ़ी, हेलीमंडी भांगरौला, घाटा, गांधी नगर, फाजिलपुर, फर्रुखनगर, राजेंद्रा पार्क, घंघौला, बसई एनक्लेव, मानेसर, नाथूपुर, तिगड़ा, पटेल नगर, गुड़गांव गांव स्वास्थ्य केंद्रों के अंतर्गत कोविशील्ड की पहली व दूसरी डोज लगाई जाएगी। वहीं, सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक में भी कोविशील्ड के साथ ही स्पूतनिक का टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

16157 को लगा टीका
बुधवार को जिले में 16,157 लोगों को संक्रमणरोधी टीका लगाया गया। जिसमें से 6962 को पहली व 9195 को दूसरी डोज दी गई। इसमें से 13,775 ने सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों व 2382 लोगों को निजी केंद्रों पर टीका लगाया गया। वहीं, 95 लोगों को स्पूतनिक की दूसरी डोज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें