फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारदात: प्रेमी ने शादी से किया इनकार, अश्लील वीडियो बनाकर देता था धमकी, युवती ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

Wed, 29 Sep 2021 08:29 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

मृतक आसिफ ने सोनिया की अश्लील वीडियो बना रखी थी, जिसे लेकर वह उसे ब्लैकमेल करता था। 21 सितंबर को वह जालंधर से आसिफ से मिलने आई थी। बातचीत के दौरान उसने शादी करने से मना कर दिया। इससे सोनिया गुस्सा थी और याकूब के साथ मिल कर शनिवार रात आसिफ की हत्या कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बदायूं के एक गांव की रहने वाली युवती ने प्यार में धोखा खाने पर मुंह बोले भाई के साथ मिलकर प्रेमी को लोहे की रॉड से पीट-पीट कर मार डाला। गुरुग्राम सेक्टर 56 थाना पुलिस ने मकान मालिक के बयान पर मामला दर्ज कर एक युवक और युवती को गिरफ्तार किया है। पूछताछ और वारदात में इस्तेमाल रॉड व पत्थर बरामद करने के बाद मंगलवार को दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


सेक्टर 56 थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि रविवार को सूचना मिली थी कि एक युवक का शव ऑटो में खून से लथपथ पड़ा हुआ है। मृतक की पहचान गांव गैरन, बदायूं निवासी आसिफ के रूप में हुई जो ऑटो चलाता था और गुरुग्राम के घाटा गांव में रहता था। 

सख्त पूछताछ में दोनों ने उगला सच
आसपास के लोगों ने बताया कि इसके बारे में उसके गांव के पास का ही एक व्यक्ति याकूब, जो गुरुग्राम में ही रहता है, बता सकता है। इसपर पुलिस टीम याकूब के कमरे में गई तो देखा कि वहां बदायूं के गैरन गांव की ही रहने वाली सोनिया भी मौजूद थी। पुलिस को उनपर संदेह हुआ। सोनिया ने बताया कि याकूब उसका मुंह बोला भाई है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो वे टूट गए और आसिफ की हत्या करने की बात कबूल कर ली।
विज्ञापन


अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था आसिफ
पुलिस पूछताछ में पता चला कि सोनिया और आसिफ की तीन साल पुरानी दोस्ती है। सोनिया जालंधर में गारमेंट कंपनी में काम करती है। आसिफ ने उससे शादी का वादा किया था। यह भी पता चला कि आसिफ ने उसकी अश्लील वीडियो बना रखी थी, जिसे लेकर वह उसे ब्लैकमेल करता था। 21 सितंबर को वह जालंधर से आसिफ से मिलने आई थी। बातचीत के दौरान उसने शादी करने से मना कर दिया। इससे सोनिया गुस्सा थी और याकूब के साथ मिल कर शनिवार रात आसिफ की हत्या कर दी।

एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि सेक्टर 56 थाना पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ व हत्या में इस्तेमाल सामान बरामद करने के बाद अदालत में पेश किया। यहां से दोनों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें