फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के सामने ही भिड़े दो पक्ष, जमकर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-10 थाने में अपनी-अपनी शिकायतें लेकर आए दो पक्ष पुलिस के सामने ही भिड़ गए। दोनों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने बीच-बचाव कर दोनों पर केस दर्ज किए।
विज्ञापन

शहर के सरस्वती एन्क्लेव में रहने वाले दो परिवारों में शनिवार को पहले तो अपने इलाके में झगड़ा हुआ। उन्होंने एक-दूसरे पर अभद्रता तथा लूट के आरोप लगाए। इस मामले को लेकर थाने पहुंचे। उसके बाद थाने में भी दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और हंगामा हुआ। इस दौरान वहां मौजूद पुलिस कर्मी तथा अन्य लोगों ने बीचबचाव कराया। काफी देर बाद पुलिस दोनों पक्षों को शांत करा सकी। इस मामले में पुलिस का कहना है कि दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर महिलाओं से अश्लीलता करने का आरोप लगा रहे हैं।
लूट का आरोप भी है। कौन सही है और कौन गलत, इसका पता लगाने के लिए दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं, इस मामले में पुलिस पीआरओ सुभाष बोकन का कहना है कि थाना पुलिस के मुताबिक इस तरह की थाना परिसर में कोई घटना नहीं हुई है। दोनों पक्ष की ओर से मामला दर्ज कर लिया गया है। जिसके आधार पर जांच होगी, उसी के बाद दोषियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें