फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे लाइन का टुकड़ा चुराने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने रेलवे लाइन का टुकड़ा चुराते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लगभग 1.1 मीटर लंबा व 52 किलोग्राम वजन का रेलवे लाइन का टुकड़ा बरामद किया है। दोनों के खिलाफ रेलवे एक्ट अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में चोरी में इस्तेमाल ऑटो रिक्शा जिस पर नंबर प्लेट नहीं थी, को भी जब्त किया गया है।
विज्ञापन

गुरुग्राम रेलवे स्टेशन स्थित रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के थाना प्रभारी निरीक्षक नितिन मेहरा ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक नरेश कुमार और आरक्षी वीरेंद्र गेट नंबर-26 रेल लाइन के पास गश्त कर रहे थे। सूरत नगर के पास डाउन लाइन के नजदीक एक ऑटो रिक्शा खड़ा मिला और दो व्यक्ति एक वजनी सामान उक्त ऑटो में प्लास्टिक के कट्टे में लपेटकर रख रहे थे। आरपीएफ जवानों को देखकर वह ऑटो को लेकर भागने की फिराक में थे। आरपीएफ जवानों ने रेलवे लाइन के यार्ड गेट के नजदीक डाउन लाइन पर ऑटो को रोक लिया। ऑटो में सवार दोनों लोगों से पूछताछ की। ऑटो में जांच के दौरान लगभग 1.1 मीटर लंबा व 52 किलोग्राम वजन का रेलवे लाइन का टुकड़ा मिला। दोनों अभियुक्तों मुकेश कुमार व अमन के खिलाफ एक्ट की धारा 3 के तहत गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के विरुद्ध गुरुग्राम रेलवे स्टेशन स्थित रेलवे सुरक्षा बल थाना में रेल संपत्ति अवैध कब्जा अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है। निरीक्षक नितिन मेहरा ने कहा कि रेलवे सुरक्षा बल स्टाफ की सतर्कता के कारण रेलवे संपत्ति की सुरक्षा संभव हुई हैै।
----
मोबाइल झपटने वाले का दबोचा
गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर चोरी की घटनाएं नहीं रुक पा रही हैं, जिससे यात्रियों को काफी नुकसान हो रहा हैै। सोमवार रात्रि 8.25 बजे प्लेटफार्म-1 पर चेतक एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 20473 पहुंची। ट्रेन का ठहराव होने के बाद एक युवक गार्ड ब्रेकवान कोच से किसी यात्री का मोबाइल झपटकर भाग गया। प्लेटफार्म पर तैनात आरक्षी अजीत ने युवक का पीछा करके उसे मोबाइल सहित दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
फोटो-- रेलवे सुरक्षा बल की टीम द्वारा रेलवे लाइन का टुकड़ा चुराते हुए पकड़े दोनों अभियुक्त और जब्त किया गया ऑटो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें