फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केएमपी पर खड़े वाहन से टकराया ट्रक, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। फर्रुखनगर थाना क्षेत्र में केएमपी पर बीच सड़क पर खड़े वाहन से बृहस्पतिवार देर रात करीब साढ़े 12 एक ट्रक की टक्कर हो गई। आगे से ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। इससे ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गई। ट्रक में सवार दो मजदूर घायल हो गए। आरोपी वाहन चालक मौके पर वाहन छोड़कर भाग गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक के भाई की ओर से वाहन नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुुताबिक, विनोद सिंह मूलरूप से जिला झांसी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। हाल में गीतांजलि एन्क्लेव झाडौदा कलां नई दिल्ली में रहते हैं। वह तीन भाई हैं। तीनों का ट्रांसपोर्ट का काम है। उन्होंने बताया कि सबसे छोटा भाई पंकज सिंह 06 जनवरी की रात अपना ट्रक लेकर खुशखेडा गुरुग्राम गया था। उसके साथ ट्रक में दो मजदूर मुनेश्वर और पवन भी गए थे। रात करीब साढ़े 12 बजे वह ट्रक से माल खाली कर लौट रहे थे। जैसे ही वाहन फर्रुखनगर थाना क्षेत्र के केएमपी पर पहुंचा तो बीच सड़क पर खड़े वाहन से वह टकरा गया। बीच सड़क पर खड़े वाहन में कोई लाइट या रिफ्लेक्टर तक नहीं लगाया था। टक्कर लगते ही पंकज ट्रक में फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक के केबिन में फंसे चालक पंकज को बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दोनों घायल मजदूरों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मृतक पंकज के परिजन मौके पर पहुंचे। आरोपी वाहन चालक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच अधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें