फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज प्रत्येक केंद्र पर लगेगी वैक्सीन की 500 डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। कोरोनारोधी टीकाकरण के क्रम में सोमवार को जिले में कुल 44 केंद्रों पर टीका लगाया जाएगा। इस दौरान 20,450 लोगों को पहली व दूसरी डोज देने का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक केंद्र पर 500 डोज निर्धारित की गई हैं, जिसमें से पहली व दूसरी डोज के लिए ऑनलाइन बुकिंग कराने वालों के लिए 100-100 डोज आरक्षित रहेंगे।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि 5 केंद्रों पर कोवाक्सिन की दूसरी डोज दी जाएगी, जबकि अन्य सभी केंद्रों पर कोविशील्ड की पहली व दूसरी डोज लगाई जाएगी। वॉक इन प्रक्रिया के तहत 5850 को टीके की पहली व 3800 को ऑनलाइन पंजीकरण के तहत पहली डोज दी जाएगी। वहीं, 7000 को वॉक इन प्रक्रिया के तहत दूसरी व 3800 को ऑनलाइन पंजीकरण करने वालों को टीके की दूसरी डोज दी जाएगी।
19341 को लगा टीका
रविवार को जिले में 19,341 लोगों को टीका लगाया गया, जिसमें से 9618 को पहली व 9723 को दूसरी डोज दी गई। वहीं, इसमें से 13,116 को शासकीय व 6225 को निजी केंद्रों पर टीका लगाया गया। जिले में अब कुल लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 28,76,862 पहुंच चुकी है। रविवार को 30 लोगों को स्पूतनिक व विदेश जाने वाले 2 यात्रियों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें