फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार मानेसर भी होगा स्वच्छता सर्वेक्षण में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। स्वच्छता सर्वेक्षण में इस बार मानेसर नगर निगम भी शामिल होगा। यह पहला मौका होगा जब मानेसर की स्वच्छता रैंकिंग भी राष्ट्रीय स्तर पर आंकी जाएगी। इसी को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने मानेसर को पहले से अधिक साफ और स्वच्छ बनाने की तैयारियां शुरू कर दी है। इस कड़ी में मानेसर निगम में 200 अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की व्यवस्था भी कर दी गई है। एमडी इंटरप्राइजेज कंपनी का सफाई अनुबंध दो माह के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। कंपनी के बेहतर कार्य को देखते हुए ही निगम ने उसके अनुबंध को बढ़ाने का फैसला लिया है। इसी कंपनी के तहत 200 कर्मचारी नियमित तौर पर अपनी सेवाएं जारी रखेंगे।
विज्ञापन

इससे नगर निगम को सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने में मदद मिलेगी। नगर निगम के आयुक्त मनीष शर्मा ने अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर निगम क्षेत्र के सौंदर्यीकरण का खाका तैयार कर लिया है। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त हरिओम अत्री की देखरेख में निगम क्षेत्र के सफाई और स्वच्छता की जिम्मेदारी अलग-अलग अधिकारियों को सौंप दी गई है। इसके तहत सड़कों को गड्ढा मुक्त करने, फुटपाथ, डिवाईडर की मरम्मत, मलबा, कचरा एवं बागवानी कचरे का उठान एवं सफाई, पार्कों में पैदल ट्रैक की मरम्मत एवं टाइल्स, पौधरोपण आदि कार्य 15 नवंबर तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। निगम के सभी कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) को डिविजन बनाकर नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। मुख्य सड़कों, राष्ट्रीय राजमार्ग की मरम्मत एवं अन्य कार्यों को करवाने के लिए अधीक्षण अभियंता (एसई) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
एमडी इंटरप्राइजेज पहले से मानेसर में काम कर रही है। उसके 200 सफाई कर्मचारी नियमित कार्य करते रहेंगे। इससे सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने में मदद मिलेगी। निगम क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के लिए ग्रीन बेल्ट, सड़कों का सर्वे किया जा रहा है। जहां जैसी जरूरत होगी, वैसा सौंदर्यीकरण किया जाएगा। शहर को स्वच्छ रखने के लिए अधिकारी संकल्पित है, लोग भी इसमें सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिओम अत्री, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम मानेसर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें