फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फास्टैग में पैसे नहीं होने से लग रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। हाईवे पर लगने वाले जाम से वाहन चालकों को निजात दिलाने के लिए भले ही पूरे देश में फास्टैग व्यवस्था पूरी तरह से लागू कर दी गई हो, लेकिन खेड़कीदौला टोल प्लाजा पर स्थिति में ज्यादा तब्दीली नहीं आ रही है। फास्टैग लगने के बाद भी सप्ताह के अंत और व्यस्ततम समय में यहां वाहनों की कतार लग जाती है। कई बार 15 से 20 मिनट तक जाम लगा रहता है। टोल प्रबंधन की दलील है कि कई वाहनों के फास्टैग में पैसे खत्म होने के बाद टोल पर ही रिचार्ज कराने पर जाम लगता है।
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर वाहनों के जाम की समस्या शुक्रवार रात, शनिवार, रविवार और सोमवार की सुबह ज्यादा होती है क्योंकि इस दौरान वाहनों की संख्या सर्वाधिक होती है। औसतन यहां से रोज 25 टोल बूथों से लगभग 80 हजार वाहन गुजरते हैं। व्यस्ततम समय में ये संख्या कई बार और बढ़कर 90 हजार से पार हो जाती है। दिल्ली-जयपुर हाईवे का हिस्सा होने के कारण वाहनों की संख्या अधिक होती है।
टोल प्रबंधक अनीस ने बताया कि कई वाहन चालकों के फास्टैग में पैसे खत्म हो जाते हैं। ऐसे वाहन सवार टोल पर आकर ही रिचार्ज कराते हैं। इनकी वजह से जाम लग जाता है। अगर ऐसे दस ग्राहक भी हो तो कतार लगना स्वाभाविक है। इसके अलावा कई बार पुलिस भी वाहनों को रोकने के बाद एक साथ छोड़ती है। इसकी वजह से भी जाम लगता है। यहां जाम लगने से आईएमटी मानेसर, बाबर, धारूहेड़ा, राजस्थान के निमराना, भिवाड़ी, खुशखेड़ा के औद्योगिक क्षेत्रों के वाहन भी फंसे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें