फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलेबी खाने के विवाद में युवकों ने सिपाही को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-56 की हुडा मार्केट में एक रेहड़ी पर जलेबी खाने को लेकर हुए विवाद में 12 युवकों ने थाना सेक्टर-53 में तैनात सिपाही को लाठी-डंडों से जमकर पीटा। हथियार दिखाकर सिपाही को धमकी दी कि अगर वह मार्केट में दोबारा नजर आया तो जान से मार देंगे। मौके से भाग रहे आरोपियों में से एक को पुलिस ने थोड़ी ही दूर पर पकड़ लिया। सिपाही की तहरीर पर थाना सेक्टर-56 पुलिस ने केस दर्ज कर अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

झज्जर निवासी व थाना सेक्टर-53 में तैनात सिपाही अश्वनी कुमार ने शिकायत में बताया कि मंगलवार रात आठ बजे वह सेक्टर- 56 की हुडा मार्केट में एक रेहड़ी पर जलेबी खाने के लिए रुके थे। वहां खड़े एक युवक ने कहा कि उसका नंबर पहले है वह पहले जलेबी लेगा। सिपाही अश्वनी ने कहा कि कोई बात नहीं तुम ही पहले ले लो, इसके बाद भी युवक ने उन उनसे मारपीट शुरू कर दी। मौके पर उसके दोस्त आ गए। सभी ने पास ही में खड़ी कार से लाठी-डंडे व हथियार निकालकर उनसे मारपीट की। आरोपियों ने सिपाही के सामने ही थाने में फोन लगाकर कहा कि अगर यह सिपाही यहां दोबारा नजर आया तो जान से मार देंगे। सूचना के बाद जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपी भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर इनमें से कादीपुर निवासी नितिन नाम के एक आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस का कहना है है कि पकड़े गए आरोपी पर केस दर्ज कर अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
सिपाही से मारपीट करने वाले एक आरोपी को पकड़ लिया गया है। केस दर्ज कर उससे पूछताछ की जा रही है। अन्य की भी पहचान की जा चुकी है, उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित कुमार, एसएचओ थाना सेकटर-56
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें