फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने वाहन सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। लोहारी गांव से सामान उतारकर दिल्ली की तरफ जा रहे एक लोडिंग वाहन को इफ्को चौक पर एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे वाहन सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक यूपी के बुलंदशहर जिले के गांव जलालाबाद के मूल निवासी थे। मृतक के परिजन की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मृतक के भतीजे प्रशांत सिंह ने सेक्टर-16,17 थाना पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि वह और उनके चाचा नितिन कुमार एक निजी कंपनी में काम करते थे। दोनों लोग लोहारी गांव में सामान उतारकर अपनी इकोफ्लेक्सी गाड़ी से धौलाकुआं की तरफ जा रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे वह इफ्को चौक पर पहुंचे ही थे कि उनके दाहिनी तरफ एक बड़े ट्रक ने ओवरटेक करने की कोशिश के दौरान जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर मारने के बाद ड्राइवर तेजी से ट्रक समेत वहां से निकल गया। वहीं दूसरी तरफ टक्कर लगने से नितिन गाड़ी में बुरी तरह फंस गए, जिन्हें दरवाजा तोड़कर निकाला गया और डीएलएफ फेज-3 स्थित नारायणा अस्पताल लेकर गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाने को कहा। इस पर वह नितिन को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें