फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में मां-बाप खोने वालों की पालनहार बनीं सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वर्चुअल माध्यम से कोरोना संकट में अपने माता-पिता खो चुके अनाथ बच्चों से संवाद किया। अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय स्थित वीडियो कॉफ्रेंस कक्ष में एडीसी विश्राम कुमार मीणा ने इन बच्चों को एक-एक बैग दिया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश पत्र, उपायुक्त का स्नेह पत्र, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री की तरफ से पोस्ट ऑफिस में बच्चे के खाते की पासबुक, पीएम केयर के दिशानिर्देश, कलर पेन-पेंसिल बॉक्स और स्टेशनरी शामिल थी।
विज्ञापन

एडीसी ने बताया कि पीएम ने इन बच्चों के लिए बहुत सी घोषणाएं की हैं। बच्चों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा है। 23 वर्ष की आयु तक इनको इसका लाभ मिलेगा। पीएम केयर फंड के तहत इन बच्चों के नाम एफडी हुई है, जो 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर 10 लाख रुपये में बदल जाएगी। 23 वर्ष की उम्र तक इन बच्चों को उक्त राशि से मासिक स्टाइफंड मिलेगा। इनको प्रतिवर्ष 20 हजार रुपये शिक्षा व दूसरे खर्चों के लिए दिए जाएंगे।
केंद्रीय विद्यालय, सैनिक स्कूल, कस्तूरबा गांधी स्कूल, मॉडल संस्कृति स्कूल या आरोही स्कूलों में इनको नि:शुल्क शिक्षा व आवास मिलेगा। उच्च शिक्षा के लिए शिक्षा ऋण मिलेगा। ऋण पर ब्याज की अदायगी पीएम केयर फंड से होगी। स्वनाथ स्कॉलरशिप के तहत तकनीकी शिक्षा के लिए प्रतिवर्ष 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। केंद्र सरकार द्वारा इनको मासिक आधार पर अतिरिक्त स्कॉलरशिप दी जा रही है, जिससे इनको 4000 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे, वर्तमान में दो हजार रुपये दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पांच बच्चों ने अभिभावकों को खोया
महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी नेहा दहिया ने बताया कि जिले में कोविड के कारण पांच बच्चों ने अपने अभिभावकों को खो दिया था। इनके लिए मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना शुरू की गई है जिसके तहत बच्चों को 12 हजार रुपये वार्षिक तथा 2500 रुपये मासिक शिक्षा व दूसरे खर्चों के लिए दिए जा रहे हैं। आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 50-50 हजार रुपये की राशि भी दी गई है। इनको भविष्य में मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना का भी लाभ दिया जाएगा। यह राशि इनके बैंक खाते में जाएगी। इस अवसर पर कोरोना काल में अभिभावक खो चुके बच्चे व उनके संरक्षक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें