फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारदात के दिन देर रात तक जाग रही थी सुनीता

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। चौहरा हत्याकांड के आरोपी रिटायर्ड फौजी राव राय सिंह के सीसीटीवी फुटेज और उसकी चाल का मिलान करने के लिए वीडियो बनाने की अनुमति पर मंगलवार को अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी। इस मामले में अब बुधवार को सुनवाई होगी। वहीं, सुनीता के मोबाइल से खुलासा हुआ है कि वह घटना वाली रात को साढ़े बारह बजे रात तक जाग रही थी। इस दौरान उसकी एक सहेली से बात हुई है।
विज्ञापन

राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र में नौ दिन पहले चार लोगों की हत्या का मुख्य राव राय सिंह कैसे चलता है, इसकी जांच के लिए पुलिस ने अदालत में वीडियो बनाने की अनुमति देने संबंधी याचिका डाल रखी है। इस पर सरकारी पक्ष के वकील की ओर से पक्ष रखा गया। जब आरोपी पक्ष के वकील को पक्ष रखना था तो अदालत ने बुधवार की तारीख दे दी। ऐसे में अब वीडियो बनाने की अनुमति देने पर फैसला होगा। वहीं, मामले की छानबीन कर रही पुलिस को सुनीता की मोबाइल डिटेल से पता चला है कि वह वारदात के दिन रात साढ़े बारह बजे तक जग रही थी। यह जानना पुलिस के लिए इसलिए जरूरी था कि आरोपी पक्ष ने वारदात रात दो बजे के बाद होने की बात कही थी। वहीं, किरायेदार कृष्णकांत तिवारी की आखिरी बात रात आठ बजे तक हुई है। पुलिस इन सभी कड़ियों को जोड़ रही है।
पिछले दरवाजे की भी जांच की मांग
किरायेदार कृष्ण कांत के परिजनों ने एसीपी से मुलाकात के दौरान कहा है कि राव के मकान में एक पीछे दरवाजा है। आरोपी वारदात को अंजाम देकर वहां से निकल सकते हैं। पुलिस आगे के दरवाजे से निकलने वालों की जांच कर रही है। एक बार पीछे के दरवाजे को ध्यान में रख कर जांच की जाए।
विज्ञापन

अभी बोल नहीं पा रही है मासूम
नौ दिन उपचार के बाद मासूम की हालत में सुधार हो रहा है, लेकिन अभी तक वह बोल नहीं पा रही है। डॉक्टरों के अनुसार उसे पूरी तरह से ठीक होने में समय लगेगा। सोमवार से उसे हल्का भोजन व तरल पदार्थ दिया जा रहा है।
विज्ञापन

वीडियो रिकार्डिंग मामले में अदालत की ओर से बुधवार को सुनवाई की जाएगी। पुलिस छानबीन कर यह भी पता कर रही है कि वारदात के दिन मृतक कब तक जाग रहे थे।
राजीव यादव , एसीपी उद्योग विहार, गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें