संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। गांव शिकारपुर से मोटरसाइकिल चोरी कर फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोचा है। जिनकी पहचान मुस्तकीम उर्फ फज्जूब, मुजिम उर्फ भुज्जी व साहिब उर्फ सब्बा के रूप में हुई है। बदमाशों ने मोटरसाइकिल छोड़ने की एवज में मोटरसाइकिल मालिक से फोन कर 23 हजार रुपये की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने छह आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया।
नूंह पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शिकारपुर के रहने वाले इरफान ने बताया कि दो नवंबर को मोटरसाइकिल मकान के अंदर खड़ी की थी। सुबह उठकर देखा तो गेट का ताला टूटा हुआ मिला, जबकि मोटरसाइकिल गायब थी। इरफान का दावा है कि दूसरे दिन शाम के समय मोबाइल पर मुजीम उर्फ भुज्जी निवासी शिकारपुर ने फोन करते हुए कहा कि 23 हजार रुपये दोगे तो मोटरसाइकिल मिल जाएगी। जबकि पुलिस कार्रवाई को लेकर जान से मारने की धमकी दी। इरफान ने बताया कि अपने स्तर की जांच पड़ताल करने पर पता चला कि मुजीम का साथ देने में शाकिर, काला, नासिर, साहिब निवासी शिकारपुर और मुस्तकीम उर्फ निवासी सीलखो मोटरसाइकिल चोरी कर फिरौती मांगने में शामिल है। साहिब उर्फ सुब्बा मर्डर मामले में आरोपी है, जो फिलहाल जमानत पर है। सदर थाना पुलिस ने सभी के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी मुजिम, मुस्तकीम और साहिब उर्फ सुब्बा को गिरफ्तार कर लिया। सभी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
फोटो:- पुलिस गिरफ्त में तीन आरोपी