फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: यूक्रेन में पढ़ रहे छात्रों की डिग्री दिलाने में मदद करेगी प्रदेश सरकार, सीएम मनोहर लाल ने की घोषणा

Sun, 06 Mar 2022 07:05 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने छात्रों के साथ ही उनके अभिभावकों से भी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि छात्रों से जो सुझाव मिले हैं, उन्हें वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाएंगे।  जब सभी विद्यार्थी यूक्रेन से वापस आ जाएंगे तो इनके भविष्य की चिंता भारत सरकार व मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया करेगी और हम उनके निर्देशों का पालन करेंगे।
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हरियाणा के उन छात्रों की डिग्री दिलानेे के लिए प्रदेश सरकार खुद ही प्रयास करेगी, जिनकी पढ़ाई पूरी होने में कुछ ही समय रह गया है। इसके लिए केंद्र सरकार से बातचीत की जाएगी। हालांकि, यह तमाम कवायदें युद्ध विराम के बाद ही की जाएंगी। यह बात मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने रविवार को कही। वह लोक निर्माण विश्राम गृह में यूक्रेन से लौटे छात्रों से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने छात्रों के साथ ही उनके अभिभावकों से भी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि छात्रों से जो सुझाव मिले हैं, उन्हें वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाएंगे। सीएम ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच देश के लगभग 18,000 से 19,000 विद्यार्थी फंसे थे। इनमें हरियाणा के लगभग 1,800 छात्र शामिल हैं। इसमें से 1,234 छात्र लौट आए हैं और कुछ को लाया जा रहा है लेकिन कुछ छात्र अब भी यूक्रेन के शहरों में फंसे हुए हैं।

विज्ञापन

अब भी फंसे हैं लगभग 80 छात्र

सीएम ने कहा कि प्रदेश के लगभग 80 छात्र अभी भी यूक्रेन के शहरों में फंसे हुए हैं। उनसे संपर्क बना हुआ है। जब सभी विद्यार्थी यूक्रेन से वापस आ जाएंगे तो इनके भविष्य की चिंता भारत सरकार व मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया करेगी और हम उनके निर्देशों का पालन करेंगे। विद्यार्थियों की डिग्री के बारे में पूछने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस मेडिकल कॉलेज में ये विद्यार्थी पढ़ रहे हैं, डिग्री उसी कॉलेज को ही देनी है। जिन विद्यार्थियों का बहुत कम समय (2-3 माह) रह गया है, उनको डिग्री वहां से कैसे मिले, इसके बारे में स्थिति सामान्य होने के बाद बातचीत की जाएगी।

छात्रों को इंटर्नशिप का मौका देगी सरकार

इससे पहले छात्रों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोग बहुत समस्याएं झेलकर वापस आए हैं। आपको लग रहा होगा जैसे कि युद्ध के मैदान से आए हैं। सीएम ने छात्रों को बताया कि प्रधानमंत्री ने भरोसा दिलाया है कि जिन विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम पूरा हो गया है उन्हें इंटर्नशिप का मौका देंगे। उसके बाद नियम अनुसार एफएमजीई (फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट्स एग्जामिनेशन) की परीक्षा पास करनी होगी। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से सुझाव भी मांगे, जिस पर छात्रों ने खुलकर अपने-अपने सुझाव दिए।

राष्ट्रीय ध्वज लगे वाहनों को जाने दिया जा रहा

छात्रों ने बताया कि भारत का राष्ट्रीय ध्वज लगे वाहनों को बॉर्डर क्रॉस करने दिया जा रहा है। जब विद्यार्थियों से पूछा गया कि क्या स्थिति सामान्य होने पर वे फिर से यूक्रेन में पढ़ाई करने के लिए जाना चाहेंगे तो अधिकांश ने हां में जवाब दिया। इस मौके पर पटौदी विधायक सत्यप्रकाश जरावता, भाजपा जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ समेत अन्य मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें