फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: डिवाइडर से टकराई कार, वृद्धा समेत दो की मौत, नशे में था चालक

Sat, 05 Mar 2022 06:51 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों में महिला की शिनाख्त गुरुग्राम निवासी श्यामवती (65) और उसके केयर टेकर शैंकी (35) के रूप में हुई है, जबकि कार चालक की पहचान गुरुग्राम निवासी अशोक व उसके साथी तुषार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : SELF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेलगांव के पास शुक्रवार तड़के फ्लाईओवर से नीचे उतरने के दौरान तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग महिला समेत दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि चालक और उसके साथी का इलाज चल रहा है। मेडिकल जांच में कार चालक के नशे में होने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


पांडव नगर थाना पुलिस लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों में महिला की शिनाख्त गुरुग्राम निवासी श्यामवती (65) और उसके केयर टेकर शैंकी (35) के रूप में हुई है, जबकि कार चालक की पहचान गुरुग्राम निवासी अशोक व उसके साथी तुषार के रूप में हुई है। श्यामवती गुरुग्राम में अकेली रहती थीं। कुछ वर्ष पहले उनके पति की मौत हो गई थी। बच्चे नहीं होने की वजह से उसने अपनी देखभाल के लिए शैंकी को केयर टेकर रखा हुआ था।

विज्ञापन

शुक्रवार तड़के श्यामवती अपनी कार से शैंकी के साथ गुरुग्राम से हरिद्वार जाने के लिए निकली थीं। कार को अशोक चला रहा था। उसके बगल वाली सीट पर साथी तुषार बैठा था। सभी सराय काले खां से एनएच-9 होते हुए हरिद्वार जा रहे थे। तड़के करीब छह बजे खेलगांव के पास फ्लाईओवर से नीचे उतरने के दौरान कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डाक्टरों ने श्यामवती व उनके केयरटेकर शैंकी को मृत घोषित कर दिया।

लगन समारोह में युवक को पीटा

कापसहेड़ा इलाके में लगन समारोह के दौरान कुछ लड़कों ने एक युवक की पिटाई कर दी। इस दौरान गोली भी चलाई। किसी तरह भागकर युवक ने जान बचाई। सचिन गुरुग्राम के पालम विहार में रहता है। वह कानून की पढ़ाई कर रहा है।

सचिन ने पुलिस को बताया कि गुरुवार रात वह अपने चाचा मंजीत राणा के साथ लगन समारोह में शामिल होने बिजवासन स्थित फार्म हाउस आया था। इसी दौरान एक लड़के ने सचिन के पास आकर उसका हाल-चाल पूछा। सचिन ने उसे बैठकर खाने के लिए कहा, लेकिन वह चला गया। कुछ देर बाद वही लड़का दोबारा सचिन के पास आया और गाली देने लगा। विरोध करने पर उक्त लड़के और उसके दो साथियों ने सचिन की पिटाई कर दी। एक ने गोली चला दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें