फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती कार से पुलिस पर बरसाईं गोलियां, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर 34 इलाके में शनिवार देर रात मुठभेड़ के बाद क्राइम ब्रांच सेक्टर-39 की टीम ने चार कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है । लगभग पांच किलोमीटर तक गाड़ी से पीछा कर चारों बदमाशों को पकड़ा लिया। इस दौरान बख्तावर चौक से हीरो होंडा चौक के पास तक गोलियों की आवाज गड़गड़ाती रही। सड़क पर बदमाश पुलिस के ऊपर गोलियां बरसाते रहे। पुलिस की एक गोली बदमाशों की कार के टायर पर लगी। इसके बाद कार आगे जाकर रूक गई। पुलिस टीम ने राजस्थान के रहने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान राजस्थान के अकील उर्फ अक्का निवासी भरतपुर, राकेश कुमार मीणा निवासी दौसा, अजरूदीन उर्फ अजरू अलवर, रिंकू मीणा निवासी दौसा के रूप में हुई है। इनके पास से कार, दो देशी तमंचा, आठ जिंदा कारतूस, चार बाइक, एक कैंटर बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि आगे की जांच के लिए बदमाशों को रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ से पहले उन्हें सूचना मिली थी कि राजस्थान के चार बदमाश हथियारों सहित बिना नंबर की स्विफ्ट डिजायर गाड़ी मे सवार होकर राजीव चौक के पास किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। इसके बाद टीम ने मौके का रूख किया था।
ऐसे पकड़े गए बदमाश
उप-निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि सूचना के बाद उन्होंने टीम सहित स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में सवार व्यक्तियों को राजीव चौक के आस-पास तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम जब सुभाष चौक से हीरो होंडा चौक जाने वाले रोड पर पहुंची तो सामने एक बिना नंबर की स्विफ्ट डिजायर गाड़ी जाती हुई दिखाई दी जिसको शक होने पर गाड़ी को सायरन देते हुए रुकने का इशारा किया लेकिन गाड़ी चालक ने स्पीड बढ़ा दी, पुलिस की गाड़ी को पीछे आता देख बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी। टीम ने गोलियों का जवाब हवाई फायरों से देते हुए अंत में बदमाशों को पकड़ लिया। पुलिस पर जानलेवा हमला करने के आरोप सहित अन्य धाराओं में बदमाशों पर थाना सदर में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

अकील है गिरोह का सरगना
जांच में पता चला है कि पकड़ा गया आरोपी अकील उर्फ अक्का गिरोह का मुख्य सरगना है और इसके खिलाफ चोरी के एक दर्जन से भी अधिक अभियोग अंकित है। आरोपी राकेश कुमार मीणा के खिलाफ अपहरण के तीन अभियोग तथा आरोपी रिंकू उर्फ मीणा के खिलाफ दो आपराधिक मामले अंकित है। अकील पर पूर्व में इसी का एक साथी गोली चला चुका है। इसके बाद यह कमजोर दिखता था और कोई इस पर शक नहीं करता था। इसी का फायदा उठाकर चोरी की वारदात का अंजाम देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें