सेक्टर के निवासियों का कहना है कि काफी समय से अधिकारियों से सड़कों की मरम्मत के लिए गुहार लगा रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों का कहना है कि अगर जल्द सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो नगर निगम के दफ्तर पर प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद भी अगर कार्रवाई नहीं हुई तो लघु सचिवालय पर सड़क की मरम्मत होने तक प्रदर्शन जारी रखेगें।
बदहाल सड़कों से करीब तीन हजार लोग प्रभावित हैं। नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही को देखते हुए सेक्टरवासियों ने धरना देने का निश्चित किया है। - वीरेंद्र शर्मा, आरडब्ल्यूए प्रधान
टूटी सड़कों के कारण कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। लोग कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। - प्रलाभ, स्थानीय निवासी
स्कूल बसें इलाके में नहीं आती है, ऐसे में करीब एक किमी दूर तक बच्चों के साथ पैदल जाना पड़ता है। यह सिलसिला तीन महीने से जारी है। कोई हमारी सुध लेने वाला नही हैं। - हर्ष पराशर, स्थानीय निवासी