फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर रिटायर्ड पायलट की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विंड चाइम लगा रहे रिटायर्ड पायलट अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरे, मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-29 थाने के अंतर्गत लैबर्नम अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर रिटायर्ड पायलट की मौत हो गई। 79 साल सरबजीत सिंह बालकनी में विंड चाइम लगाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गए। अस्पताल ले पहुंचने से पहले उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सेवानिवृत्त पायलट सरबजीत सिंह बराड़ (79) डीएलएफ फेज-1 अंतर्गत लैबर्नम अपार्टमेंट में रहते थे। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे वह अपनी पत्नी के साथ अपार्टमेंट की बॉलकनी में विंड चाइम लगाने की कोशिश कर रहे थे। सरबजीत विंड चाइम लगाने के लिए एक सीढ़ी पर चढ़े थे। इस दौरान उन्होंने एक पैर बॉलकनी की ग्रिल पर टिका रखा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह सीधे नीचे आ गिरे। उनकी पत्नी अपार्टमेंट के सुरक्षाकर्मी की मदद से उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचीं, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) संदीप कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें