फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिव-इन में रह रही कंपनी अधिकरी से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-3 में लिव-इन में रह रही युवती ने अपने साथी पर ही दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसकी तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

मूल रूप से बिहार की रहने वाली 21 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया है कि वह शहर की एक नामी कंपनी में अधिकारी है। तीन साल पहले मेट्रो में यात्रा के दौरान उसकी मुलाकात दिल्ली के राजोरी निवासी राहुल से हुई थी। राहुल भी एक कंपनी में कार्यरत है। दोस्ती के बाद वह दोनों डीएलएफ फेज-3 इलाके में लिव-इन में रहने लगे। यहां शादी का झांसा देकर राहुल ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया, युवती जब भी शादी की बात कहती तो वह नकार जाता। अब आरोपी ने युवती से शादी के लिए साफ मना कर दिया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
सहेली के मित्र ने किया दुष्कर्म
सेक्टर-56 थाना क्षेत्र में एक युवती से उसकी ही सहेली के मित्र ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। युवती की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मूल रूप से यूपी के बिजनौर की 20 वर्षीय युवती ने बताया कि वह दिल्ली में रहती है। उसकी पहचान कुछ समय पहले गुरुग्राम सिटी थाना क्षेत्र की एक महिला से हुई थी जो कि दिल्ली में रहती है। दोनों में दोस्ती हो गई। इसके बाद महिला ने उसे अपने दोस्त सुनील से मिलवाया। सुनील ने उसे झांसे में लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बहू से ससुर ने की छेड़छाड़
सुशांत लोक थाना क्षेत्र में घरेलू झगड़े के बीच बहु से ससुर द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसका अपने सास-ससुर से झगड़ा चल रहा है। शुक्रवार को झगड़े के दौरान ससुर ने उसके साथ छेड़छाड़ की है। किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें