फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैकेट से रहेंगे कूल-कूल: भीषण गर्मी के बीच पुलिसवालों को रखेगी ठंडा, हरियाणा में इसे पहन ड्यूटी कर रहे जवान

Sat, 15 Jun 2024 12:49 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

यह कूलिंग जैकेट गुरुग्राम में पुलिस कर्मियों को मिल गई है। गुरुग्राम में ट्रैफिक पुलिस के जवान कूलिंग जैकेट को पहन कर ड्यूटी कर रहे हैं। जो उन्हें चिलचिलाती गर्मी से बचाएगी।
विज्ञापन
कूलिंग जैकेट पहने हुए पुलिसकर्मी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में चिलचिलाती धूप और गर्मी का कहर जारी है। इस बीच गुरुग्राम में पुलिस के जवानों के एक खास जैकेट दी गई है, जो इस तपती गर्मी में उन्हें कूल-कूल एहसास दिलाएगी। यह जैकेट कोई आम जैकेट नहीं है। इसे खासतौर पर भीषण गर्मी के बीच ड्यूटी करने वाले पुलिस के जवानों के लिए बनाया गया है।

विज्ञापन


यह कूलिंग जैकेट गुरुग्राम में पुलिस कर्मियों को मिल गई है। गुरुग्राम में ट्रैफिक पुलिस के जवान कूलिंग जैकेट को पहन कर ड्यूटी कर रहे हैं। जो उन्हें चिलचिलाती गर्मी से बचाएगी। एसीपी ट्रैफिक सुखबीर सिंह ने बताया कि अभी चल रही गर्मी को देखते हुए कूलिंग जैकेट्स सैंपल के तौर पर दिए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस उपायुक्त यातायात विरेंद्र विज आईपीएस ने अपने कार्यालय में 13 जोनल अधिकारियों को इस प्रचंड गर्मी से बचाव के लिए एयर कूलिंग जैकेट ट्रायल के तौर वितरीत कीं। ये सभी 13 जोनल अधिकारी अपने-अपने चेकिंग पॉइंट्स पर इन जैकिटों को पहन कर ड्यूटी करेगें और इस जैकिट के बारे में अपने सुझाव भी कंपनी के साथ साझा करेंगे, क्योकि उनके सुझाव को ध्यान में रखते हुए ही यातायात पुलिस अपने बचे हुए कर्मचारियों के लिए इस कूलिंग जैकेट को वितरण करने के लिए विचार कर सकती हैं। 

हरियाणा में गर्मी का प्रकोप जारी
हरियाणा के लोगों को पांच दिन और भीषण गर्मी झेलनी पड़ सकती है। पांचों दिन अधिकतम तापमान 45 डिग्री या उससे ऊपर दर्ज किया जाएगा और लू का भी सामना करना पड़ेगा। अगले पांच दिन का मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि 20 जून से राहत की बौछारें शुरू हो सकती हैं। राज्य में प्री मानसून की गतिविधियां शुरू होने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें