फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार इंजीनियर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। बजघेड़ा थाना एरिया में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार इंजीनियर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में बिहार के मधुबनी निवासी विनोद कुमार झा ने कहा कि वह एक निजी कंपनी में काम करते हैं और न्यू पालम विहार में परिवार सहित रहते हैं। छोटा भाई प्रमोद कुमार झा भी समीप ही परिवार सहित रहता है। वह बीएसएफ कर्मी है, जिसकी पोस्टिंग जैसलमेर राजस्थान में है। प्रमोद के बेटा मनोज कुमार ने बीटेक किया हुआ है। मनोज कुमार अपनी स्कूटी से वीरवार की दोपहर करीब एक बजे साईं कुंज से घर की ओर आ रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे मनोज नीचे गिर गया और ट्रैक्टर उसे कुचलता हुआ निकल गया। वहीं लोगों ने मनोज को समीप के अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें