गुरुग्राम। प्रशासन की ओर से तय छह स्थानों पर शहर में और आईएमटी मानेसर में दो स्थानों पर जुमे की नमाज पढ़ी गई। इस दौरान पुलिस सतर्क दिखी और नमाज पढ़ने वालों ने कोरोना गाइडलाइन का पालन किया। आलम यह रहा कि एक स्थान पर चार से छह बार में जमात ने नमाज पढ़ी।
प्रशासन की ओर से अनुमति के बाद छह स्थानों पर नमाज पढ़ने के लिए सहमति बनी है। जहां पर दूसरी बार नमाज पढ़ी गई। नमाज पढ़ने वालों की भीड़ व कोरोना
गाइडलाइन के चलते एक स्थान पर चार से छह बार में नमाज पढ़ी गई। हर बार अलग-अलग मौलवी की ओर से नमाज पढ़ाई गई। अन्य स्थानों पर खुद नहीं गए नमाजी
गुरुग्राम में जहां पर खुले स्थान पर नमाज होती थी, वहां पर पुलिस ने नमाज पढ़ने से मना कर दिया। इसके बाद नमाज पढ़ने वाले खुद इस बार उस स्थान पर नहीं गए। यूपी के रहने वाले कलीम का कहना है कि बहुत से साथियों की नमाज भीड़ के कारण नहीं हो सकी। नमाज साढ़े बारह बजे शुरू होती है। जुमे की नमाज का एक वक्त होता है।
इन स्थानों पर पढ़ी गई नमाज
1. श्याम चौक हाइवे ग्रीन बेल्ट , उद्योग विहार।
2. फेज चार स्पाइस जेट कंपनी के पास पार्क में।
3. हनुमान चौक से शंकर चौक जाने वाले रास्ते पर पीपल के पेड़ के पास ग्रीन बेल्ट की जमीन।
4. लेजर वैली ग्राउंड पार्किंग, सेक्टर 29।
5. गोल्फ कोर्स रोड , सेक्टर 42 हुडा लैंड।
6. सेक्टर 69 , हुडा लैंड।
नोट: इसके साथ आईएमटी मानेसर में दो अलग-अलग स्थानों पर नमाज पढ़ी गई।