फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने तीन ईनामी बदमाशों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-17 अपराध शाखा पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के दो व 5 हजार रुपये के एक ईनामी बदमाश को सेक्टर-58 स्थित दायमा रोड से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, मारपीट व चोरी के करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं। आरोपियों की पहचान रवि निवासी नाथूपुर, रिंकी निवासी गांव खांडसा व अरुण निवासी गांव टाकड़ी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

आरोपियों ने 18 जुलाई को नाथूपुर में गांव के ही लोगों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया था, जिसके बाद घायलों की तरफ से डीएलएफ फेज-3 थाने में मामला दर्ज कराया गया था। आरोपी घटना के बाद से ही फरार थे। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने कुल 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था, जिसमें से दो को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, चीन आरोपी अब और पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। पुलिस पूछताछ में तीनों में से रवि का परिवार नें विवाद चल रहा था, जिसके चलते रंजिशन उसने नाथूपुर में घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें