फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृपया ध्यान दें...आज से 36 घंटे पेयजल आपूर्ति रहेगी बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। मंगलवार रात 12 बजे से साइबर सिटी के कुछ क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति 36 घंटे के लिए बंद रहेगी। जीएमडीए से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बसई गांव में मुख्य सड़क के निर्माण के चलते यहां से पानी की मास्टर लाइन को शिफ्ट किया जाना है। इसके कारण चंदू-बुडेढ़ा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकेगी। उनका कहना है कि इस कार्य को करने में समय लग जाएगा। इसलिए पेयजल आपूर्ति 36 घंटे के लिए बाधित रहेगी। इसके बाद बृहस्पतिवार को मध्यरात्रि से चालू हो सकेगी।
विज्ञापन

ये क्षेत्र होंगे प्रभावित
पेयजल आपूर्ति बाधित होने से गांव धनकोट, चंदू-बुढेड़ा, सेक्टर 37 सी, डी, गाडौली, एयरफोर्स स्टेशन, सेंट्रल पार्क, सेक्टर-51 बूस्टिंग स्टेशन के अलावा सेक्टर-44 से 74 तक पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। उनका कहना है कि संबंधित क्षेत्र के लोगों को पेयजल की व्यवस्था समय रहते कर लेनी चाहिए। ताकि उन्हें पेयजल बाधित होने के बाद समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें