फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम : शादी का झांसा देकर किरायेदार ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर चार में किराये पर रहने वाले युवक ने पहले मकान मालिक की लड़की से दोस्ती की, फिर उसे शादी का झांसा देकर डीएलएफ फेस तीन के एक होटल में दुष्कर्म किया। दोनों परिवारों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद वह शादी से मुकर गया। इतना ही नहीं युवक पर आरोप है कि उसने युवती की तस्वीर वायरल करने की धमकी दी है। डीएलएफ फेस तीन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-4 निवासी 20 वर्षीय युवती ने बताया कि उनके मकान में श्याम कपूर व उसका भाई कुश कुमार किराए पर रहते हैं। श्याम से उसकी दोस्ती हो गई थी और दोस्ती प्यार में बदल गई। आरोप है कि 17 अक्तूबर को श्याम उसे डीएलएफ फेज-3 स्थित होटल में ले गया जहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। आरोपी ने इस दौरान उसकी आपत्तिजनक फोटो व वीडियो भी मोबाइल में ले ली। आरोपी ने उसे जल्द ही शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद रविवार को युवती का परिवार व श्याम कपूर का परिवार सेक्टर-29 लेजर वैली पार्क में मिला। यहां दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। आरोप है कि इस दौरान कुश कुमार ने उससे गाली-गलौज की। विरोध करने पर श्याम ने उसकी फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें