फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डर सड़क से कब्जा हटाए, आरडब्ल्यूए करे निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-81 स्थित विपुल लावण्या अपार्टमेंट के लोगों की शिकायत पर जिला नगर योजनाकार विभाग ने बिल्डर एसआरवी ऑटोमेटिव्स प्राइवेट लिमिटेड को तत्काल 24 मीटर चौड़ी रोड से अवैध कब्जा हटाने और सड़क का निर्माण कराने का निर्देश दिया है। स्थानीय निवासियों ने सेक्टर 81 व वहां सोसाइटी के अप्रूव्ड प्लान का हवाला देकर इस रोड को कब्जामुक्त कराने की मांग की थी। इस रोड पर जगह-जगह बिल्डर ने अवैध कब्जा कर लिया था। इससे रोड पर अवरोध पैदा हो गया था। आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार विभाग के सुनील यादव ने विपुल लावण्या के आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों और एसआरवी ऑटोमेटिव्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त रूप से मौका मुआयना किया था। मौके पर कब्जे की बात सही पाई गई। स्थानीय लोगो ने बताया कि इस रोड का पक्का निर्माण नहीं होने, जगह-जगह कब्जा होने से स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी हो रही है। स्कूल बस भी नहीं आ पा रही है। यातायात भी बाधित रहता है। इससे आम लोगों को परेशानी हो रही है, इसलिए बिल्डर को अविलंब वहां पर 24 मीटर चौड़ी रोड का पक्का निर्माण करना होगा। निर्माण में स्थानीय आरडब्ल्यूए की मदद से निगरानी की जाएगी। निर्माण के दौरान स्थानीय सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखना होगा। जिला नगर योजनाकार विभाग के प्रवर्तन अधिकारी आरएस बाठ ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें