फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंबेडकर जयंती पर भाजपाइयों को नए कार्यालय गुरुकमल की मिलेगी सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं को नए कार्यालय गुरुकमल की सौगात मिलेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने की। बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह, कृष्णपाल गुर्जर, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, पूर्व सांसद सुधा यादव, संगठन महामंत्री रविंद्र राजू, भवन निर्माण समिति प्रभारी एवं उपाध्यक्ष जीएल शर्मा सहित कई बड़े नेताओं ने शिरकत की।
विज्ञापन

धनखड़ ने बताया कि प्रदेश में पंचकूला, रोहतक के अलावा यह कार्यालय भी पार्टी का प्रांत कार्यालय होगा। फरीदाबाद, पलवल, नूंह और रेवाड़ी के कार्यकर्ताओं को उद्घाटन समारोह में आमंत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र यादव भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
पार्टी के प्रदेश मीडिया सह प्रमुख अरविंद सैनी ने बताया कि प्रदेश के महामंत्री मोहनलाल बडोली को कार्यक्रम प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम को गुरु की धरती माना जाता है और भाजपा की पहचान कमल का फूल है, इसलिए सर्वसम्मति के बाद कार्यालय का नाम गुरुकमल रखा गया है। बैठक में कार्यालय निर्माण विभाग प्रमुख हरविंद कोहली, जिला प्रभारी एवं विधायक दीपक मंगला, गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला, पटौदी विधायक सत्यप्रकाश जरावता, सोहना विधायक संजय कुमार, बड़खल विधायक सीमा त्रिखा, कोसली विधायक लक्षमण यादव, जिलाध्यक्ष गार्गी कक्कड़ सहित पांचों जिला के पदाधिकारी और अन्य नेता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें