फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh Shobha Yatra: गुरुग्राम से नूंह तक कड़ी सुरक्षा, बाहरी लोगों की नोएंट्री, अनशन पर बैठे संत जगतगुरु परमहंस

Mon, 28 Aug 2023 11:54 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

नूंह यात्रा में शामिल होने जा रहे अयोध्या के साधु संतों को सोहना के पास पुलिस ने रोक लिया। इसके अलावा, अयोध्या से आए संत जगतगुरु परमहंस आचार्य महाराज को प्रशासन ने सोहना टोल प्लाजा पर रोक दिया।
विज्ञापन
आमरण अनशन पर बैठे संत जगतगुरु परमहंस आचार्य महाराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नूंह में ब्रजमंडल यात्रा को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा  के कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस गुरुग्राम से नूंह मंदिर तक कई जगहों पर नाका लगाकर जांच कर रही है। इस दौरान सभी वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस टीम घमरोज टोल पर बाइक सवार से लेकर कार और बसों में लोगों पर भी नजर रख रही है।
विज्ञापन


यहां से पूछताछ के बाद ही लोगों को आगे जाने दिया जा रहा है। इसके बाद सोहना क्रॉस करते ही आईएमटी सोहना के पास एक बैरिकेड लगाकर दोबारा से वाहनों की जांच कर रही है। यहां पर किसी भी वहां को आगे जाने की इजाजत नहीं है, स्थनीय लोगों की आईडी जांच के बाद जाने दिया जा रहा है। 

पुलिस ने केएमपी के पास टोल प्लाजा पर ट्रैकों के माध्यम से रोड को जाम कर दिया है। किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं है। डीएसपी सहित अन्य अधिकारी जमे हुए हैं। पुलिस मुस्तैदी से जुटी है।
विज्ञापन


आमरण अनशन पर बैठे संत जगतगुरु परमहंस आचार्य महाराज
नूंह यात्रा में शामिल होने जा रहे अयोध्या के साधु संतों को सोहना के पास पुलिस ने रोक लिया। इसके अलावा, अयोध्या से आए संत जगतगुरु परमहंस आचार्य महाराज को प्रशासन ने सोहना टोल प्लाजा पर रोक दिया। संत जगतगुरु परमहंस आचार्य महाराज ने कहा कि मैं अयोध्या से यहां आया हूं। प्रशासन ने हमें यहां रोक दिया है, वे हमें ना तो आगे बढ़ने दे रहे हैं और ना ही हमें वापस जाने दे रहे हैं इसलिए मैं आमरण अनशन कर रहा हूं। अगर वे (प्रशासन) मुझे कहीं और शिफ्ट कर देंगे तो मैं वहां भी आमरण अनशन करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें