फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे की परीक्षा 12 नवंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे (एनएएस) के तहत आगामी 12 नवंबर को तीसरी, पांचवीं, आठवीं एवं 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षा आयोजित होगी। सर्वे के जरिये सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों का शैक्षिक मूल्यांकन किया जाएगा। हरियाणा के सभी जिलों से स्कूलों का चयन राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे की परीक्षा के लिए किया गया है।
विज्ञापन

परीक्षा में प्रश्नपत्र बहुविकल्पीय होंगे, जोकि ओएमआर शीट के माध्यम से विद्यार्थी परीक्षा देंगे। तीसरी और पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों से गणित, भाषा एवं ईवीएस विषय संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। आठवीं और 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों से सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, गणित, हिंदी और अंग्रेजी विषयों से संबंधित प्रश्न आएंगे। परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश जारी होने के उपरांत चारों कक्षाओं के शिक्षक विद्यार्थियों की तैयारियां कराने में जुट चुके हैं।
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर यह परीक्षा पूरे देश में एक ही दिन संचालित होती है। इस सर्वे का उद्देश्य सभी प्रदेशों के सरकारी स्कूलों सहित सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों के सीखने के उपलब्धि स्तर का आंकलन करना है। इसके आधार पर भविष्य में स्कूलों और शिक्षकों की शैक्षणिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए शैक्षणिक नीतियां और कार्यक्रम तैयार करते हुए विद्यार्थियों के सीखने में सुधार लाने के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत कार्य किए जाते हैं। बता दें कि कोरोना महामारी के कारण विद्यार्थियों के बौद्धिक स्तर पर काफी असर पड़ा है।
विज्ञापन

कोविड-19 के कारण बीते वर्ष राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे की परीक्षा आयोजित ही हुई थी। अबकी बार विद्यार्थियों की पढ़ाई के आंकलन को लेकर सर्वे के तहत परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस संदर्भ में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी शशि अहलावत और खंड शिक्षा अधिकारी शील कुमारी के मोबाइल पर संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल नहीं उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें